फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मिलिट्री कॉलेज में एडमिशन के लिए करें आवेदन

Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून ने जुलाई 2018 सत्र के लिए आठवीं में प्रवेश को 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। इसके लिए एक तथा दो दिसंबर को देश के चुनिंदा केंद्रों में लिखित परीक्षा होगी। उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई, 2018 को 11.5 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


पात्र उम्मीदवार एक जुलाई, 2018 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं पास कर चुका हो। बताया कि एक दिसंबर को अंग्रेजी और गणित, जबकि दो दिसंबर को सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा होगी। प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेने वाले परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा 5 अप्रैल 2018 को होगी। आवेदक अपने आवेदनपत्र दो प्रतियों में भरकर उसमें दर्शाए पते पर अपनी राज्य सरकार को भेजें। 

इच्छुक उम्मीदवार आवेदनपत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज गढ़ी कैंट, देहरादून से मंगवा सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, भारतीय स्टेट बैंक, तेल भवन, बैंक कोड नंबर-01576 के नाम भेजना होगा। 
विज्ञापन


एससी/एसटी उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजनी होगी। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदक अपने पत्र व्यवहार का पूरा पता हिंदी या अंग्रेजी में पिन कोड तथा फोन नंबर सहित अवश्य लिखें। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। 

बाजार से मिलने वाले या फोटोकॉपी आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे। आवेदनपत्र (दो प्रतियों) के साथ उम्मीदवार की दो पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति/ जनजाति का प्रमाणपत्र और प्रधानाचार्य की ओर से वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत का मूल रूप में फोटो सत्यापित प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें