हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2020 में राजकीय और निजी बहुतनीकी संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना लॉकडाउन के चलते लंबित दालिखा प्रक्रिया शुरू करने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है।
इसमें बोर्ड ने पहले और तृतीय सत्र में बहुतकनीकी प्रवेश प्ररीक्षा (पीएटी) और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (एलईईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति मांगी है। साथ ही इन दोनों परीक्षाओं की तिथि तय करने का प्रस्ताव भेजा है। एक-दो दिन में प्रदेश सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी करने के आसार हैं, उसके बाद ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते पीएटी और एलईईटी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। अब प्रदेश सरकार की मंजूरी को प्रस्ताव भेजा गया है। उसके बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
पहले 17 व 24 मई को प्रस्तावित थीं परीक्षाएं
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 17 और 24 मई को पीएटी और एलईईटी परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, जिसके लिए अप्रैल माह में तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन लेने थे। लेकिन 24 मार्च के बाद कोरोना लॉकउाउन के कारण यह पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड दोबारा परीक्षाओं की तिथियां जारी करेगा।