फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमसी की खाली सीटों पर एडमिशन का एक और मौका

Sat, 06 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू के पत्रकारिता विभाग में मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कोर्स 2016-18 की नॉन सब्सिडाइज्ड कोटे की सात सीटें खाली रह गई हैं। प्रवेश की पूरी हो चुकी प्रक्रिया के बाद रिक्त रही इन सीटों को भरने के लिए विभाग ने अब आठ अगस्त को दोबारा काउंसलिंग की तिथि तय की है।
विज्ञापन


इसमें पत्रकारिता विभाग द्वारा एमएमसी कोर्स के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे। उन्हें दोबारा से सादे कागज पर काउंसलिंग की तिथि से पूर्व विभाग में आवेदन जमा करवाना होगा। इसमें पहले से नॉन सब्सिडाइज्ड कोटे की सीट के लिए तय फार्म भरने वाले और फीस जमा करवाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद ही नए सिरे से आवेदन करने वाले छात्रों को लिया जाएगा।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डा. विकास डोगरा ने माना कि विभाग में सात सीटें खाली रह गई हैं। इनको भरे जाने के लिए कुलपति से विशेष अनुमति ली गई है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को हुई सब्सिडाइज्ड सीटों की काउंसलिंग हुई, उसके बाद एक अगस्त को नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग हुई थी। जिसमें सात सीटें अभी भी खाली बची है।
विज्ञापन


यूजी रिजल्ट जमा करवाने को सात दिन का समय
एचपीयू ने रूसा सीबीसीएस की यूजी कोर्स के पहले पासआउट हुए बैच के पूरे परीक्षा परिणाम घोषित न होने की स्थिति को देखते हुए पीजी कोर्स की काउंसलिंग में अपीयर होने के बाद चयनित हुए छात्रों को अपना यूजी का रिजल्ट जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। छात्र आठ अगस्त तक यूजी का परिणाम विभागों में जमा करवा सकते हैं।

विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अध्ययन ने सभी विभागों को इस संदर्भ में सर्कुलर जारी किया है। डीएस प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा कि यूजी के परिणाम देरी से घोषित होने की स्थिति को देख छात्रों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें