फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में पसंदीदा ट्रेड में एडमिशन का मौका

Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के तहत चल रहे व्यवसायों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम के अनुरूप नए एवं अन्य राज्यों के इच्छुक अभ्यर्थी 7 से 10 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के ऑन लाइन एडमिशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। नए अभ्यर्थियों को 12 अगस्त तक चालान द्वारा बैंक में पंजीकृत शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन


अभ्यथियों को 14 अगस्त तक व्यवसायों का ब्योरा भरना होगा। इस सत्र के लिए 8 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर के निदेशक सुरेश्वर गोयल ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय राउंड में चयनित अभ्यर्थी जो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं, वे भी यदि चतुर्थ

काउंसलिंग राउंड में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें भी 7 अगस्त से 14 अगस्त तक पसंदीदा व्यवसायों में प्रवेश लेने के लिए ओएलए पोर्टल पर लॉगइन करके अपडेट कोर्स प्रेफरेंस विकल्प में वरीयता वार व्यवसाय भरने होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को यदि चतुर्थ काउंसलिंग
विज्ञापन


राउंड में सीट मिल जाती है तो उनको पहले आवंटित सीट स्वत: ही नियमानुसार रद्द हो जाएगी। शुल्क का समायोजन विवरण पुस्तिका के अध्याय 14 में दिए गए नियमों के अनुसार ही होगा। चतुर्थ काउंसलिंग राउंड के लिए सीटों के आवंटन की प्रक्रिया 17 अगस्त से आरंभ होगी, जो 18 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें