फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसक्यूएफ के तहत दाखिले के लिए मांगे आवेदन

Sat, 13 Aug 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की योजना (एनएसक्यूएफ) के अंतर्गत दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वार्षिक आधार पर एनएसक्यूएफ लेवल-4 व 5, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल व्हीकल टेस्टिंग और ऑटोमोबाइल इंजन टेस्टिंग में खाली सीटों के लिए प्रार्थना पत्र प्रोस्पेक्टस संस्थान में 18 अगस्त से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर प्राचार्य ई. आरके शर्मा ने बताया कि प्रोस्पेक्टस किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र की कीमत सामान्य श्रेणी के लिए सौ रुपये तथा अनुसूचित जाति जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75 रुपये है। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि 24 अगस्त है।

काउंसलिंग 26 अगस्त को सुबह दस बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में होगी। लेवल-4 के लिए प्रार्थी की योग्यता डीजल मेकेनिक में एक साल की आईटीआई या जमा एक वोकेशनल स्कीम, ऑटोमोबाइल सेक्टर में एनएसक्यूएफ लेवल-3 पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


लेवल-4 के लिए प्रार्थी की योग्यता मोटर मेकेनिक में दो साल की आईटीआई या जमा दो वोकेशनल स्कीम, ऑटोमोबाइल सेक्टर में एनएसक्यूएफ लेवल-4 पास होना अनिवार्य है। एनएसक्यूएफ लेवल-5 में प्रमाण पत्र तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से प्रदान किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का चयन इन कोर्सों के लिए होता है, उनकी कक्षाएं पहली सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें