प्रदेश सरकार ने चार अधिकारियों के ट्रेनिंग पर जाने के चलते चार अन्य अधिकारियों को उनके कार्यभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी है। आदेश के अनुसार निदेशक पर्यटन यूनुस, निदेशक वित्त एचपीएसईबी सुदेश मोक्टा, डीसी मंडी रुगवेद मिलिंद ठाकुर तृतीय फेस में 8 जुलाई से 2 अगस्त मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में रहेंगे। वहीं, डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल भी 18 अगस्त तक आईएएस इंडक्शन ट्रेनिंग पर रहेंगे।