कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक सुमरे राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नई दिल्ली से गुहार लगाई जाएगी कि क्षेत्रीय भविष्यनिधि कार्यालय शिमला की ओर से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक धर्मशाला के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हायर वेजिज के तहत पेंशन पुनर्गठन केसों का निपटारा किया जाए।
उन्होंने कहा कि कई माह से उनके दावे शिमला कार्यालय में लंबित पड़े हैं। इस वजह से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जब संगठन के महासचिव ने निजी स्तर पर आरटीआई से सूचना मांगी तो उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। संगठन ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। संगठन ने केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त से गुहार लगाई है कि ईपीएफओ शिमला को लंबित पड़े केसों का निपटारा जल्द करने के निर्देश दिए जाएं।