फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत कॉलेज में इसी सत्र से साहित्य आचार्य की कक्षाएं

Fri, 22 Jul 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में सत्र 2016-17 से साहित्य आचार्य की कक्षाएं शुरू होंगी। इस पर विवि की ईसी ने मुहर लगा दी है। बुधवार को विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय के
विज्ञापन


ध्येय वाक्य ‘प्रेम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता’ को विवि के कार्यों और यथा स्थानों पर प्रदर्शित करने को भी ईसी ने मंजूरी दे दी है। वहीं गैर शिक्षक कर्मचारियों की पत्रिका नवोन्मेषी को प्रकाशित करने को भी अनुमति प्रदान कर दी गई है।

सुबह बारह बजे से दोपहर बात तक चली इस बैठक में आम छात्रों से जुड़ी जैसे शिक्षक भर्ती या अन्य किसी बड़ी मांग पर कोई फैसला नहीं हुआ है, मगर इसमें विवि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भर्ती एवं पदोन्नति समिति की सिफारिशों को
विज्ञापन


अनुमोदित कर दिया गया है। कार्यकारी परिषद के भर्ती एवं पदोन्नति समिति की सिफारिशों को अनुमोदित किए जाने के फैसले से विवि के सेक्शन आफिसर स्तर से ऊपर के अधिकारियों को लाभ मिलेगा, जिनकी पदोन्नति  होनी है। ऐसे करीब पांच से छह अधिकारियों को पदोन्नति मिल पाएगी।

मीटिंग ये रहे मौजूद
बैठक में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, विधायक  बंबर ठाकुर, उच्चतर शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार राकेश कुमार,  प्राचार्य आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला, अतिरिक्त सचिव वित्त राजेश शर्मा, निदेशक उच्चतर शिक्षा दिनकर बुराथोकी, विवि के कार्यवाहक कुलसचिव डा. जेएस नेगी, डा. केके वैद्य, प्रो. हिम चटर्जी, आचार्य एमएस चौहान, प्रो.जेबी नड्डा, डा. श्यामा जोशी, डा. कृष्ण  वैद्य और राजकुमारी मौजूद रही।

छात्रों के किसी मुद्दे को छुआ तक नहीं
विवि कार्यकारी परिषद की इस आपात बैठक में विवि में 106 दिन से आम छात्रों की शिक्षक भर्ती, फीस बढ़ोतरी को कम करने या इस पर बनाई गई हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने सहित छात्रों से जुड़े किसी भी मसले पर कोई निर्णय नहीं हुआ। इससे साफ है कि छात्र आंदोलन इसी तरह से जारी रहने वाला है और परिसर के माहौल में जल्द कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें