फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9292 अभ्यर्थियों ने पास की एसओएस 12वीं की परीक्षा, परिणाम घोषित

Thu, 12 Nov 2020 04:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर सितंबर 2020 में आयोजित जमा दो की एसओएस की परीक्षा का परिणाम घोषत किया गया। इस दौरान 9292 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की, जबकि परीक्षा परिणाम 52.3 प्रतिशत रहा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 17859 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 9292 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 6646 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम री-अपीयर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुनर्मूल्यांकन शुल्क प्रति विषय 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण शुल्क 400 रुपये प्रति विषय अभ्यर्थियों को देना होगा।

विज्ञापन

61.11 प्रतिशत रहा एसओएस की आठवीं की परीक्षा का परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा की एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सितंबर 2020 में ली गई इस परीक्षा में 360 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें 220 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 129 का परिणाम री-अपीयर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करने हैं वे 27 नवंबर तक प्रति विषय 400 रुपये शुल्क के साथ अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें