फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के 24 विषयों में प्रवेश के लिए 15 केंद्रों पर 7600 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए पीजी की प्रवेश परीक्षा के दौरान सीयू अलग कमरों की व्यवस्था करेगा। प्रवेश परीक्षा को केंद्रीय विवि ने प्रदेश सहित चंडीगढ़, दिल्ली और गुवाहाटी में 15 केंद्रों को चिन्हित किया है। इस दौरान सीयू में पढ़ाए जाने वाले करीब 24 विषयों के लिए 7600 के लगभग अभ्यर्थियों को सीयू प्रबंधन ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं। यह परीक्षा 18 अक्तूबर को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 11 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि तीन केंद्र बाहरी राज्यों में प्रवेश परीक्षा के लिए सीयू प्रबंधन ने बनाए हैं। परीक्षा के दौरान कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जाएगी।  कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


इन केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा
सीयू प्रबंधन के अनुसार प्रदेश में बिलासपुर, चंबा, देहरा, धर्मशाला, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी, पालमपुर, शाहपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रबंधन ने कुछ परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की कम संख्या को देखते हुए रद्द किया है, जिनमें देहरादून, नाहन, पटना, लखनऊ, जयपुर, इंफाल और ईटानगर शामिल हैं। रद्द किए गए देहरादून और नाहन परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थी चंडीगढ़ में परीक्षा देंगे। वहीं पटना, लखनऊ और जयपुर के अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली, जबकि इंफाल और ईटानगर के अभ्यर्थियों के लिए गुवाहाटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जम्मू में भी केंद्र बनाया गया है। 

सीयू प्रबंधन स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर को 15 विभिन्न केंद्रों पर लेगा। इस दौरान 7600 के करीब अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा, जबकि कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी आने पर उन्हें अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। - संजीव शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयू धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें