कोरोना वायरस के कारण जिले के लुहणु में स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के करीब 70 हैंडबाल खिलाड़ियों का कॅरिअर दांव पर लग गया है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर की 6 प्रतियोगिताएं रद्द हुई हैं। कोच मनोज ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन खिलाड़ियों को कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
इस बार करीब 70 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर भाग लेना था, लेकिन कोरोना के कारण सब बंद हो गया है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि जिन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए मैदान नहीं मिल पा रहा है उन्हें अब वापस फिट करने में करीब तीन माह का समय लगेगा।