फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

466 ने उत्तीर्ण की क्लर्क की लिखित परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया परिणाम

Sat, 18 Jul 2020 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को लिपिक पोस्ट कोड-746 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 466 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 93 पद भरे जाने हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए 18 अगस्त को आयोग के कार्यालय बुलाया गया है। बता दें कि 93 पदों के लिए 1003 आवेदन आए थे।

विज्ञापन


इनमें 882 ही चयनित हुए। लिखित परीक्षा में 760 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 122 अनुपस्थित पाए गए। इन 760 में से 466 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का टाइपिंग स्किल टेस्ट 18 अगस्त को आयोग के कार्यालय हमीरपुर में होगा। चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें