फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खाली रह गईं बीएड की 3500 सीटें, अब ऐसे भरी जाएंगी

Tue, 10 Sep 2019 12:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में बीएड की 3500 सीटें खाली रह गई हैं। अब 11 सितंबर से काउंसलिंग कमेटी मॉप अप राउंड करवा रही है। विवि में होने वाले इस राउंड में सिर्फ वो अभ्यर्थी भाग ले पाएंगे जिन्होंने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी हो और दिए गए समय के भीतर ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया हो।

विज्ञापन


इसमें अपीयर होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड की गई दो-दो प्रतियां और प्रवेश के लिए आवश्यक ड्राफ्ट लाना होगा, जो सीट आवंटित किए जाने पर उन्हें देना होगा। मॉप अप राउंड में काउंसलिंग कमेटी बैठेगी।

वही छात्र को भरे गए कॉलेज की च्वाइस और वहां सीटों की उपलब्धता के मुताबिक सीट आवंटित करेगी। चार दिन के भीतर सीट पाने वाले अभ्यर्थी को संबंधित कॉलेज में अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन करवानी होगी, उसके बाद ही सीट कन्फर्म मानी जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विवि सभागार में 11 से शुरू होगा मॉप अप राउंड 

विवि के शिक्षा विभाग के चेयरमैन प्रो. नयन सिंह और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि अब तक विवि ऑनलाइन बीएड काउंसलिंग के हो चुके राउंड में 8,884 को सीटें आवंटित कर चुका है।

72 निजी कॉलेजों की करीब 7200 सीटों में से अभी करीब 3,500 सीटें खाली हैं। बीएड मॉप अप राउंड में 11 सितंबर को मेडिकल की सीटों को पंजीकृत मगर फीस जमा न करवाने वालों की काउंसलिंग होगी।

12 सितंबर को नॉन मेडिकल, 13 सितंबर को आर्ट्स/कॉमर्स के लिए काउंसलिंग होगी। 14 सितंबर को पंजीकृत सभी अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश शुल्क जमा नहीं करवाया और छंटनी परीक्षा में 65 या इससे कम अंक अर्जित किए हैं, उनकी काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें