फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जुटेंगे देश भर के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी

Sun, 23 Sep 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिवसीय 34वीं अखिल भारतीय डाक टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए 150 खिलाड़ी रविवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। देश के 21 सर्किलों की 17 टीमों के महिला-पुरुष खिलाड़ियों के बीच महिला एकल, पुरुष एकल, मिक्स्ड डबल, टीम प्रतिस्पर्धा और पुरुष वेटरन इत्यादि प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन


पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 सितंबर को भारतीय खेल प्राधिकरण इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ भवानी मुखर्जी सीनियर टीटी कोच चंडीगढ़ करेंगे।

28 सितंबर को समापन अनिल कुमार चीफ पोस्ट मास्टर जनरल पंजाब डाक परिमंडल एवं हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल करेंगे। प्रतियोगिता में देश के 21 सर्किलों की 17 टीमों के करीब 150 महिला-पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल सहित देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान महिला एकल, पुरुष एकल, मिक्स्ड डबल, टीम प्रतिस्पर्धा और पुरुष वेटरन इत्यादि प्रतियोगिताएं होंगी। 

24 सितंबर से शुरू होने वाली पांच दिवसीय 34वीं अखिल भारतीय डाक टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के लिए 21 सर्किलों की 17 टीमों के खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचेंगे। खिलाड़ियों के रहने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। - सोमदत्त राणा, अधीक्षक डाकघर, धर्मशाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें