सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदक सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी शाम पांच बजे तक अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। उसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन या चालान के माध्यम से 30 अगस्त दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा फीस का फाइनल सत्यापन कर सकते हैं।
सीटेट के लिए पहली अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। सूबे के कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अभी तक सीटेट की तिथि तय नहीं की गई है।