फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2117 ने दी अधीनस्थ संबद्ध सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा

Thu, 06 Aug 2020 10:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में वीरवार को हुई अधीनस्थ संबद्ध सेवा की लिखित परीक्षा में 2117 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 2331 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। शिमला के सात और मंडी-कांगड़ा के पांच-पांच केंद्रों में हुई परीक्षा में कुल हाजिरी 91 फीसदी रही। बीते साल 90 फीसदी हाजिरी रही थी। शुक्रवार को भी परीक्षा होगी। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा ली गई। उन्होंने स्वयं भी शिमला के तीन केंद्रों का दौरा किया।

विज्ञापन


वीरवार को सुबह नौ से बारह और दोपहर दो से पांच बजे तक अधीनस्थ संबद्ध सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा हुई। शुक्रवार को तीसरी परीक्षा सुबह नौ से बारह बजे तक होगी। आयोग के सचिव ने बताया कि परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले किसी भी अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्रों तक नहीं आ पाने की समस्या से आयोग को अवगत नहीं करवाया। बीते साल भी 90 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में उचित दूरी बनाते हुए अभ्यर्थी बिठाए गए। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी गई। हैंड सैनिटाइजर और साबुन का हाथ धोने के लिए बंदोबस्त किया गया है। हाजिरी रजिस्ट्रर पर एंट्री करने से पहले और बाद में भी हाथ सैनिटाइज किए गए। सभी अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें