फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कॉलेजों को मिले संगीत के 17 नए असिस्टेंट प्रोफेसर

Fri, 29 Mar 2019 10:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को संगीत (वोकल) विषय के 17 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रति माह 21600 रुपये वेतन मिलेगा। चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसरों को आठ अप्रैल तक कॉलेजों में पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रधान सचिव शिक्षा ने बताया कि पल्लवी शर्मा को पालमपुर कॉलेज, नीरज शांडिल को कुमारसेन, रजनी देवी को नादौन, संजीव कुमार को चौकी मन्यार, वंदना देवी को शिलाई, रोहित कुमार को आनी (हरीपुर), राजेश कुमार शर्मा को (कांगड़ा), रिशव भारद्वाज को सरकाघाट, योगेश कुमार को नेरवा, नवीन कुमार को हरीपुर गुलेर, नीरजा कुमारी को कंडाघाट, अंजना कुमारी को बडसर, निशा शर्मा को कुल्लू, सरिता कुमारी को ज्वालाजी, अनिल कुमार को शाहपुर, उमा देवी को दौलतपुर चौक और ओमप्रकाश कौशल को निहरी (मंडी) कॉलेज में संगीत (वोकल) विषय का असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें