फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिना मतदान जीते एबीवीपी के 15 विभाग प्रतिनिधि

Wed, 23 Oct 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिना मतदान के एबीवीपी के 15 विभाग प्रतिनिधि जीत गए। अब सिर्फ पांच विभाग प्रतिनिधियों के लिए ही मतदान होगा। 24 अक्तूबर को मतदान होना है।  सीयू में 20 विभाग प्रतिनिधियों को केंद्रीय छात्र परिषद के लिए मतदान प्रक्रिया के तहत किया जाना था, जिसमें 15 विभाग प्रतिनिधि बिना मतदान के चयनित किए गए हैं। 17 को 20 सीटों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें 15 विभाग प्रतिनिधि में एबीवीपी के अलावा किसी भी छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने नामांकन नहीं भरा।

विज्ञापन


पांच पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवारों के अलावा अन्य छात्रों ने भी नामांकन पत्र भरे हैं। इसके चलते इस पदों के लिए मतदान होगा। जिन विभाग के प्रतिनिधिनियों को मतदान से चुना जाएगा, उसमें एमबीए, बीवॉक, शिक्षा विभाग, एमएससी पर्यावरण विज्ञान शामिल है। उधर, एबीवीपी के प्रदेश सचिव राहुल राणा ने कहा कि 15 विभाग प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। अब सिर्फ पांच पदों के लिए मतदान होगा।

एससीए के निर्विरोध चुने गए विभाग प्रतिनिधि
सीयू की एससीए के लिए बिना मतदान के 15 विभाग प्रतिनिधि चुने गए हैं। इसमें इतिहास विभाग से संदीप, राजनीति विज्ञान से शबनम, गणित व आईटी से इंद्रजीत व रितिका, फिजिक्स से अक्षय व गजराज, लाइफ साइंस से अक्षय व पूजा, अंग्रेजी से गीता, बीवॉक जनसंचार से ईशानी, न्यू मीडिया से प्रियेश, एमबीए टीटी से अनु और सॉसियोलॉजी से रविंद्र को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें