फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई भर्ती में 130 उम्मीदवारों का मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयन

Wed, 20 Mar 2019 04:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 662 के तहत जेई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 130 उम्मीदवारों का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने जून 2018 में जूनियर इंजीनियर के 40 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास प्रदेश भर से 5945 आवेदन आए।

इनमें 5305 आवेदन ही सही पाए गए, जबकि शेष अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने 25 नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 4228 उम्मीदवारों ने भाग लिया।
विज्ञापन


1077 उम्मीदवारों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज तक नहीं करवाई। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 130 उम्मीदवारों को आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें