फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें मंजूर

Fri, 01 Jun 2018 01:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 100 एमबीबीएस सीटें मंजूर कर दी हैं। वीरवार को मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य को एक पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को अवगत करवाया है कि हमीरपुर में डा. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर दिया गया है। इसमें सालाना 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।  इसी सत्र से विद्यार्थियों का दाखिला हो सकेगा। ये मंजूरी फि लहाल एक साल के लिए दी गई है।

इसे हर साल रिन्यू किया जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज को 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए रखनी होंगी। स्वास्थ्य मंत्री  विपिन सिंह परमार ने कहा कि सौ एमबीबीएस सीटें मिलने से आने वाले समय में प्रदेश में चिकित्सकों की भी कमी पूरी होगी।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि प्रदेश मे स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर सरकार की ओर से विशेष बल दिया जा रहा है और इसके लिये केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें