फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 इंस्पेक्टर बने पुलिस उपाधीक्षक, सरकार ने दी पदोन्नति

Mon, 29 Jul 2019 10:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार ने हिमाचल पुलिस के दस इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति दी है। सरकार ने यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति और प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन से चर्चा के बाद दी है। पदोन्नत होने वाले अफसरों में हेमराज, जगदीश चंद, गुरबचन सिंह, राम देव, संजीव कुमार, वरुण पटियाल, बिन्नी मिन्हास, मुकेश कुमार, कैलाश चंद और सुनील कुमार शामिल हैं। सरकार ने इनकी पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के दस दिन के भीतर सभी अफसरों को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा। अगर वह रिपोर्ट नहीं करते हैं तो यह माना जाएगा कि वह प्रमोशन नहीं लेना चाहेंगे। उसके बाद उनकी नई नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।

विज्ञापन


पांच प्रशिक्षु डीएसपी की डीपीटी शुरू
शिमला। प्रदेश पुलिस में इंडक्ट हुए पांच प्रशिक्षु डीएसपी की जिला प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हो गई। पांचों अधिकारियों में गीतांजलि को सोलन, सिद्धार्थ शर्मा सिरमौर, विशाल शर्मा को कांगड़ा, वसुधा सूद मंडी और अंकित शर्मा को बद्दी में लगाया गया है। ये सभी प्रशिक्षु अधिकारी अगले एक साल तक थाने के मुंशी से लेकर पुलिसिंग के हर स्तर के काम का प्रशिक्षण लेंगे। सभी पांचों प्रशिक्षु हाल ही में फिल्लौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज से प्रशिक्षण लेकर प्रदेश पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें