फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कॅरिअर एजेंट सौ पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एलआईसी ऑफ इंडिया की संजौली शाखा के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 सितंबर को सुबह ग्यारह बजे जिला रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला कॅरिअर एजेंट के 50 नियमित पदों के लिए अठारह से सत्तर साल की आयु वर्ग 10वीं पास उम्मीदवार शामिल हो सकती हैं। प्रथम वर्ष सात हजार रुपये, दूसरे साल में छह हजार और तीसरे वर्ष में 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूरल कॅरिअर एजेंट के 50 नियमित पदों के लिए 10वीं पास महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 18 से 35 साल आयु वर्ग के लोग पात्र होंगे। इसमें भी पहले वर्ष 5 हजार, दूसरे साल में चार हजार के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा इच्छुक आवेदकों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। वहीं जिन उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वह eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति 9418467705 और 9816083593 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें