हिमाचल के सोलन जिले में राजकीय आईटीआई सोलन में 9 मार्च को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। बरोटीवाला की सैंट गोबेन लिमिटेड कंपनी साक्षात्कार लेगी।
इसमें फिटर व मशीन मेकेनिकों के लगभग 20 युवाओं को अप्रेंटिशिप करने का मौका मिलेगा। साक्षात्कार में प्रदेश की किसी भी आईटीआई के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
जबकि चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 5700 रुपये व अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आईटीआई सोलन के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी पीसी गुप्ता ने बताया कि आईटीआई सोलन की ओर से इस तरह के साक्षात्कारों का आयोजन होते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दौरान कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो अन्य प्रमाण पत्र लेकर आना आवश्यक है।