प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए आईटीआई मंडी में रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। नामी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आईटीआई में 27 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी।
कंपनी को आईटीआई से पास आउट तथा ट्रेनी करीब दो हजार युवाओं की जरूरत है। आईटीआई के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी को फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, सीओई एडवांस (हीट इंजन एंड ऑटोमोबाइल) आदि ट्रेडों के दो हजार युवाओं की जरूरत है।