शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) ने परिसर में आम छात्राओं की समस्याओं, परिसर में होने वाली हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसमें आम छात्राओं में से ही कैंपस मित्र चुनी गई हैं। इन कैंपस मित्र छात्राओं को शनिवार को प्रतीक चिह्न वितरित किए गए। आयोजन में प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कैंपस मित्र किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। यह विद्यार्थियों की सहयोगी ही नहीं, बल्कि प्रेरणा स्रोत भी होती हैं। कॉलेज की 56 छात्राओं को कैंपस मित्र चुना गया है। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. सुरेंद्र शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. कार्तिक चौहान, डॉ. संध्या शर्मा सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ब्यूरो