शिमला। उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के कैडेटों ने नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के बी और सी प्रमाण पत्र की परीक्षा में अल्फा ग्रेड लेकर इतिहास रचा है। कॉलेज के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सभी कैडेटों ने परीक्षा पास की और ए ग्रेड प्राप्त किया। कैडेटों ने अपनी सफलता का श्रेय कैप्टन डॉक्टर रोहित मोक्टा को दिया। इस उपलब्धि के लिए एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉक्टर रोहित मोक्टा ने 7 एचपी (आई) एनसीसी कंपनी शिमला के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण कुमार और सूबेदार श्यामलाल तथा उनकी पूरी टीम को श्रेय दिया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने इस उपलब्धि के लिए सभी कैडेटों को बधाई दी। संवाद