फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कमियाना नेचर ट्रेल में बनेंगे कैक्टस और ऑर्किडेरियम गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ होंगे खर्च, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, वन विभाग दिलाएगा नेचर गाइड का प्रशिक्षण
विज्ञापन

मशरूम से उत्पादन का भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

खास दीक्षा सरोय
शिमला। राजधानी में पर्यटन को नया आकर्षण मिलने जा रहा है। वन विभाग ऑकलैंड के पास स्थित कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल परिसर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कैक्टस गार्डन और ऑर्किडेरियम गार्डन विकसित करेगा।
यह गार्डन पांच हेक्टेयर क्षेत्र में नेचर ट्रेल के साथ विकसित किए जाएंगे जो पर्यटकों को प्रकृति की विविधता का सीधा अनुभव देंगे। इस परियोजना से 30 से 35 स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और सितंबर से नेचर गाइड का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। कमियाना नेचर ट्रेल को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया है, जिसमें नए-नए आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं। इनमें प्रस्तावित कैक्टस गार्डन में रेगिस्तानी और पहाड़ी क्षेत्रों की दुर्लभ कैक्टस प्रजातियां लगाई जाएंगी, जबकि ऑर्किडेरियम में हिमालयी क्षेत्र की रंग-बिरंगी ऑर्किड प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गार्डन नेचर ट्रेल के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे ताकि ट्रेल पर आने वाले पर्यटक, स्थानीय लोग, छात्र और शोधकर्ता रास्ते में ही इनका अवलोकन कर सकें। रोजगार के लिहाज से यह प्रोजेक्ट स्थानीय युवाओं के लिए अहम साबित होगा। इसके अलावा परिसर में मशरूम की खेती से संबंधित क्षेत्र भी बनेगा। यहां लोगों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक और जड़ी-बूटियों के औषधीय महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। वन मंडल अधिकारी शिमला मंडल अनिकेत वान्वे का कहना है कि कैक्टस और ऑर्किडेरियम गार्डन के तैयार होने के बाद कमियाना नेचर ट्रेल शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण और स्वरोजगार से भी जोड़ेगा। संवाद
विज्ञापन



सितंबर से शुरू होगा नेचर गाइड प्रशिक्षण
वन विभाग सितंबर माह से कमियाना नेचर ट्रेल परिसर और वन मंडल शिमला कार्यालय खलीनी में नेचर गाइड प्रशिक्षण शुरू करेगा। इस कार्यक्रम के तहत 30 से 35 स्थानीय युवाओं को गाइड के रूप में रोजगार दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ना है। प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों को क्षेत्र के ट्रेल, वनस्पतियों और वन्यजीवों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्थानीय युवा पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और इको-टूरिज्म वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। विभाग सितंबर के पहले सप्ताह में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर देगा। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगी और युवाओं के लिए आजीविका के अवसर पैदा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें