फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की तर्ज पर जयराम कैबिनेट में विभागों को करना होगा ये काम

Tue, 02 Jan 2018 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की तर्ज पर सूबे की जयराम ठाकुर सरकार भी विभागों के कामकाज की अलग तरीके से समीक्षा किया करेगी। विभागों को अब कैबिनेट बैठक के दौरान विभागीय कार्यों का प्रस्तुतिकरण देना पड़ेगा। इसमें अब तक हुए कामकाज के अलावा आने वाले समय के लिए प्रस्तावित व तैयार प्रोजेक्टों के बारे में भी पूरी कैबिनेट को बताना पड़ा करेगा।

विज्ञापन


जयराम सरकार की नई व्यवस्था की जानकारी मिलने के बाद से विभागीय अफसरों ने प्रेजेंटेशन तैयार करने की माथापच्ची शुरू कर दी है। अब तक मंत्री को ही विभाग की सारी गतिविधियों की जानकारी रहती थी। चूंकि नई सरकार में आधे से ज्यादा मंत्री पहली बार पदासीन हुए हैं। ऐसे में विभागों और सरकार के कामकाज की बेहतर समझ के लिए जयराम सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है।

इसके तहत हर कैबिनेट बैठक के दौरान कम से कम दो विभागों के कामकाज का पूरा लेखा जोखा पेश किया जाया करेगा। इससे न सिर्फ संबंधित मंत्री को विभाग की जानकारी होगी, बल्कि कैबिनेट के अन्य साथियों को भी विभागीय कामकाज पता होगा।
विज्ञापन


इससे अन्य मंत्रियों को संबंधित विभाग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देने में भी आसानी होगी और किसी गलत निर्णय पर चर्चा और सही रास्ता तय करने में भी सुविधा रहेगी। सरकार के इस नए फैसले के बाद महकमों में हड़कंप मचा हुआ है। अफसर जयराम सरकार की 4 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अपना नंबर आने की आशंका को देखते हुए दिनरात प्रेजेंटेशन तैयार करने में जुटे हुए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटन और औद्योगिक विकास पर होगा जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल सरकार के बाद से अब तक प्रदेश को कभी औद्योगिक पैकेज नहीं मिला है। इसमें प्रदेश सरकार की असफल नीति प्रमुख कारण रही है। प्रयास किया जाएगा कि केंद्र के जरिये प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जाए।

इसके अलावा पर्यटन व पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के अलावा प्रदेश में कनेक्टिविटी पर जोर रहेगा।

हवाई व रेल के साथ सड़क कनेक्टिविटी अच्छी होगी तो ज्यादा लोग हिमाचल आएंगे और इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी लोगों को पर्यटन बढ़ने से आर्थिक व सामाजिक फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें