वे प्रत्याशी के साथ डोर-टू-डोर प्रचार में नहीं निकल रहे हैं। उधर, वीरवार को धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों से वोट मांगे। इस शोरगुल में कांग्रेस के कथित विकास पुरुष सुधीर शर्मा गायब थे। पिछले चुनाव में अपनों की बगावत की वजह से महज 3 हजार वोटों से हारने वाले सुधीर उपचुनाव से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं।
नामांकन से लेकर अभी तक सुधीर शर्मा एक भी दिन धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए नहीं आए हैं। हालांकि, सुधीर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि खराब स्वास्थ्य के चलते वह मुश्किल ही चुनाव प्रचार में हिस्सा ले पाएंगे।
30 तक करूंगा पदयात्रा : कपूर
भाजपा सांसद किशन कपूर ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने देश के सभी सांसदों को अपने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी विस क्षेत्रों में जाकर महात्मा गांधी के जीवन के पांच सूत्र जनता को बताने के लिए कहा है ताकि, समाज गांधी जी के मूल्यों को अपनाए। यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है।
मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं : सुधीर शर्मा
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। डाक्टर जैसा कहेंगे, वैसा ही कर पाऊंगा।