फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: जीएस बाली खेमे को टिकट, सुधीर शर्मा बनेंगे चुनौती

Sun, 29 Sep 2019 11:59 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
जीएस बाली व सुधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऐन मौके पर सुधीर शर्मा के पीछे हटने के बाद नामांकन से पहले ही बैकफुट पर आ गई कांग्रेस ने काफी जद्दोजहद के बाद बाली खेमे को तवज्जो दे दी। रघुवीर बाली के भी चुनाव लड़ने से मना करने के बाद कांग्रेस ने बाली खेमे के ही 40 साल के विजय इंद्र कर्ण को सियासी रण में भाजपा के सामने उतार दिया है। बाली खेमे को तवज्जो देने के साथ कांग्रेस ने भाजपा की राह पर चलकर धर्मशाला में गद्दी और युवा कार्ड चलाया है। 

विज्ञापन


 प्रदेश नेतृत्व ने सुधीर शर्मा के खिलाफ खुलकर बयान देने वाले युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मांग पर भी मुहर लगा दी। युकां अध्यक्ष ने विजयइंद्र कर्ण को धर्मशाला से टिकट देने की मांग की थी।  राजनीति की सीढ़ियां चढ़ रहे विजयइंद्र कर्ण को पुराने कांग्रेसियों का साथ तो मिल गया लेकिन उपचुनाव में सुधीर का साथ मिलना आसान नहीं होगा।

सुधीर पहले ही कह चुके हैं कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वह उपचुनाव में मुश्किल ही भाग ले पाएंगे।  उन्हें विदेश जाना पड़ सकता है। विजयइंद्र कर्ण को चुनाव में अपने मामा ठाकुर सिंह भरमौरी और पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी का भरपूर साथ मिल सकता है। उधर, भाजपा में भी टिकट पर माथापच्ची खत्म नहीं हो पाई है। उम्मीदवारों के शक्ति प्रदर्शनों के बीच शनिवार को भी भाजपा अपना दूल्हा घोषित नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी गुट अचानक हुआ इकट्ठा

सूत्रों की मानें तो सुधीर न तो नगर निगम के मेयर देवेंद्र जग्गी के पक्ष में थे और न ही विजयइंद्र कर्ण के। सुधीर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कपूर को टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन विरोधी खेमा इस पर नहीं माना। विजयइंद्र कर्ण को टिकट मिलने के बाद पिछले पांच साल से सुधीर शर्मा का विरोध कर रहे धर्मशाला के कई कांग्रेसी अचानक शनिवार रात को एकजुट होकर जीत की रणनीति बनाने में लगे रहे। 

सुधीर की टेंशन में रहे भाजपा टिकट के तलबगार 
सियासी करंट लगाने में माहिर कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा के ऐन वक्त पर चुनाव लड़ने से मना करने का जितना बड़ा झटका उनकी पार्टी को लगा उतना ही भाजपा के उम्मीदवारों को भी लगा। सुधीर के भगवा चोला ओढ़ने की अटकलों ने शनिवार को धर्मशाला से भाजपा टिकट झटकने की रेस में चल रहे आधा दर्जन उम्मीदवारों का ब्लड प्रेशर बढ़ाए रखा। टिकट के तलबगार दिन भर सुधीर की टेंशन में रहे कि कहीं उन्हें अपने विरोधी का ही स्वागत न करना पड़ जाए।

सुधीर के अगले कदम पर नजर
विजयइंद्र कर्ण को टिकट मिलने के बाद अब कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेताओं की सुधीर शर्मा के अगले कदम पर नजर है। राजनीतिक भूचाल की आशंका के चलते भाजपा और कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री की अटकलों पर नजर गढ़ाए हुए हैं। वहीं, कुछ राजनीतिक विश्लेषक सुधीर के निर्णय को मिशन 2022 में सीएम पद की रेस से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें