फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भितरघात से डरी कांग्रेस, धर्मशाला में उतारी बड़े नेताओं की फौज

Thu, 03 Oct 2019 01:13 PM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 वर्ष 2017 में अपनों की बगावत से जीती हुई बाजी हारने वाले सुधीर शर्मा के अचानक मैदान छोड़ने के बाद भितरघात से डरे कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टीम से मुकाबला करने के लिए धर्मशाला में बड़े नेताओं की फौज उतार दी है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह, विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, चौधरी चंद्र कुमार, कांगड़ा-चंबा के विधायक और पूर्व एमएलए सहित दर्जनों बड़े नेताओं ने धर्मशाला में डेरा डाल दिया है।

  धर्मशाला में बाजी पलटने के लिए हाईकमान ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा है। मुकेेश अग्निहोत्री मतदान तक 22 दिन के लिए 24 घंटे धर्मशाला में डटे रहेंगे। कांग्रेस की दो कद्दावर महिला नेताओं विप्लव ठाकुर और चंद्रेश कुमारी ने भी लंबे अरसे बाद धर्मशाला में वापसी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत दर्ज करने तक नहीं छोड़ूंगा धर्मशाला : मुकेश

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत दर्ज करवाने के बाद ही मैं धर्मशाला से बाहर जाऊंगा। धर्मशाला में सुधीर शर्मा के विकास कार्यों और जयराम सरकार की विफलता को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। 

मुकेश ने नाराज भाजपा नेताओं पर गढ़ाई नजर
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मुकेश अग्निहोत्री सुधीर शर्मा की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर धर्मशाला उपचुनाव जितवा कर मिशन 2022 के लिए बड़ी सियासी लकीर खींचने की तैयारी में हैं। मुकेश ने सुधीर शर्मा के धर्मशाला में किए गए विकास को ही मुद्दा बना लिया है। पुनीश पाधा को साधने में नाकाम रहने के बाद पिछली बार बागी हुए पंकज की कांग्रेस में वापसी करवा दी है। सुधीर शर्मा से नाराज रहने वाले पुराने नेताओं को फ्रंट लाइन में खड़ा कर दिया है। भाजपा के नाराज नेताओं पर भी मुकेश ने नजर गढ़ा दी है। 


कांग्रेस की सियासी चाल से भाजपा में भी हलचल, दो दिन बाद आएंगे सीएम 
धर्मशाला में कांग्रेस की सियासी चाल से भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई है। कांगड़ा जिले के मंत्रियों के सहारे नैया पार करने से इतर भाजपा ने अब मुख्यमंत्री को मैदान में उतारने की योजना बना ली है। भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया की मानें तो दो से तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में डेरा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें