फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत, अब यहां भी 24 तक चलेंगे पुराने 500-1000 के नोट

Tue, 15 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी की बसों में अब 24 नवंबर तक पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोट चलेंगे। निगम प्रबंधन ने बुकिंग क्लर्क और कंडक्टरों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। परिवहन निगम यात्रियों को बकाया वापस करने के लिए प्रबंधन बैंकों से छोटी करंसी लेगा। इसके साथ ही प्रबंधन ने लोकल रूटों के यात्रियों से छोटी करंसी के माध्यम से किराया देने की अपील की है। 
विज्ञापन


जबकि लॉग रूट पर सफर करने वाले यात्रियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाने की अपील की है। जिससे प्रबंधन के लिए यात्रियों को बकाया वापस करने को परेशानी न हो। परिवहन सेवा में पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोट 14 नवंबर की रात 12 बजे तक चलाने के आदेश थे। हाल ही में प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद पुराने नोट चलाने की अवधि 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

निगम प्रबंधन बैंकों को छोटी करंसी उपलब्ध करवाने को लिखेगा पत्र

हालांकि 500 और एक हजार रुपये के पुराने नोटों को चलाने की अवधि बढ़ा दी गई है, लेकिन अवधि बढने से निगम क समक्ष छोटी करंसी की समस्या खड़ी हो गई है। इसके चलते परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक को बैंकों से छोटी करंसी लेने को आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे टिकट काउंटरों और परिचालकों के लिए यात्रियों को बकाया पैसे देने में परेशानी न हो।

इसके साथ ही लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों से ऑन लाइन बुकिंग और छोटे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों से छोटी करंसी से किराया देने की अपील की है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि 24 नवंबर तक बसों में पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोट चलेंगे। एमडी को बैंकों से छोटी करंसी मुहैया करवाने को पत्र लिखने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें