केंद्र सरकार के आम बजट को पर्यटन कारोबारियों के साथ व्यापारियों और महिलाओं ने सराहा है। बजट में सात लाख तक की आय पर टैक्स में छूट देने के साथ ही महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का एलान किया गया है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने से किसान को प्रत्यक्ष रूप से आय में वृद्धि होगी। स्टार्टअप को बढ़ावा देने से केंद्र सरकार एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाएगी। केंद्र सरकार के बजट को हर वर्ग ने सराहा है। बजट को लेकर हर वर्ग की राय जानने का प्रयास किया गया।
छोटे पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा फायदा : गजेंद्र
होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट में सात लाख तक की आय पर टैक्स की छूट देने का निर्णय सराहनीय है। इसका छोटे पर्यटन कारोबारियों को फायदा मिलेगा। साथ ही सरकार ने देश में हवाई अड्डों और हेलीपेड के निर्माण की बात कही है। इससे निश्चित तौर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हवाई यात्रा करने वाले उच्चतम वर्ग के पर्यटक हिमाचल और मनाली की वादियों का रुख करेंगे।
संतुलित बजट को किया पेश : रोशन
होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन लाल ने केंद्र सरकार ने संतुलित बजट बनाया है। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। हेलीपेड और एयरपोर्ट के निर्माण का भी इसमें प्रावधान किया गया है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी एवं निजी भागीदारी सुनिश्चित कर युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करने की वित्त मंत्री ने बात कही है। इससे हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सम्मान बचत पत्र योजना से मजबूत होगी आर्थिकीः शीला
शीला पठानिया ने केंद्रीय बजट को बहुत बढ़िया बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने की बात कही है। इसमें महिलाओं को दो लाख की बचत पर साढ़े सात फीसदी ब्याज की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाओं की आर्थिक मजबूत होगी।
किसान-बागवानों को फायदेमंद बजट : मोहर
किसान और उपप्रधान काईस पंचायत के मोहर सिंह ने वित्त मंत्री के केंद्रीय बजट आम बजट को किसान और बागवान के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने से किसान को प्रत्यक्ष रूप से आय में वृद्धि होगी। स्टार्टअप को बढ़ावा देने से एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनने से किसानों को सीधा लाभ होगा
नए कर सैलाब से मिलेगा फायदा : प्रकाश
व्यापारी चंद्र प्रकाश का कहना है कि सरकार ने टैक्स स्लैब सात लाख करने से आम जनता को राहत दी है। वहीं, नए कर सैलाब से भी कारोबारियों को लाभ मिलेगा। मासिक आय खाता स्कीम में पैसा जमा कराने की सीमा 4.5 लाख से बढ़ाकर नौ लाख रुपये की गई। कुल मिलाकर बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।
छोटे किसानों को मिलेगा लाभ : मुरारी
मुरारी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में मत्स्य संपदा की नई योजना पर 6000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। कृषि ऋण के लक्ष्य को 20 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया है। दोनों योजनाओं से छोटे किसानों को लाभ मिलेगा। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे।