वाया कुफरी बसों की आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों को, रात के समय अभी भी बस सेवाएं बंद
विज्ञापन
जिले में सैकड़ों ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से बंद
अंधेरे में चौपाल, रोहड़ू, रामपुर के कई इलाके अमर उजाला ब्यूरो शिमला। राजधानी से रामपुर, रोहड़ू के लिए बस सेवाएं वीरवार से बहाल हो गई हैं। इन इलाकों के लिए वाया कुफरी से बसों की आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों को राहत मिली है। हालांकि रात 7:00 बजे के बाद अभी भी बसें नहीं चल रही हैं। सड़कों पर फिसलन को देखते हुए फिलहाल रात्रि बस सेवाएं बंद रखी हैं।
जिले के चौपाल क्षेत्र के लिए भी हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करने का दावा किया गया है। बस सेवा शुरू करने के लिए फिलहाल एक दो दिन का इंतजार करना होगा। जिला शिमला में भारी बर्फबारी के चलते 135 सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। इनमें ज्यादातर संपर्क सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें इनकी बहाली में जुटी हैं। जिला में चौपाल, रोहड़ू और रामपुर में कई संपर्क सड़कें अभी बंद हैं जिन्हें बहाल किया जा रहा है। इन इलाकों में अभी बस सेवाएं भी बाधित हैं। जिले में करीब छह सौ बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं। इसके चलते चौपाल, रोहड़ू, रामपुर के कई ग्रामीण इलाके एक हफ्ते से अंधेरे में हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से जिला में 63 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं।
सड़कें बहाल, सुबह फिसलन से खतरा
जिले के ऊपरी इलाकों में जो सड़कें बहाल हुई हैं, उनमें भी सुबह के समय फिसलन के कारण हादसे का खतरा बढ़ रहा है। कुफरी, ठियोग, नारकंडा, चौपाल क्षेत्र में सुबह के समय फिसलन से गाड़ियां फंस रही हैं। जिला प्रशासन ने सुबह के समय इन सड़कों पर आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। लोक निर्माण विभाग ने शिमला रामपुर, हाटकोटी सड़क को बुधवार को ही बहाल कर दिया था। हालांकि, दिन के समय बर्फ पिघलने से पानी सड़क पर बह रहा है। रात को कम तापमान के चलते यह पानी सड़क पर जम रहा है। इससे सुबह 10:00 बजे तक इन पर वाहनों की आवाजाही करने में दिक्कतें आ रही हैं।