शिमला। एचआरटीसी के पुराने बस अड्डे में स्कूली बच्चों के बस पास की नवीनीकरण प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। विभाग का दावा है कि स्कूली छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। सुबह 9:00 से शाम साढ़े चार बजे तक पास बनते रहेंगे। बता दें कि अभी करीब 1500 के करीब बस पास बन चुके हैं। अभी भी सैकड़ों बच्चों के पास नहीं बन पाए हैं। यही वजह है कि प्रबंधन ने लगातार नवीनीकरण प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।