फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रही बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंदा, एक की मौत

Thu, 02 Mar 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के होल्टा में वेटरनरी कॉलेज के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि, उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होल्टा में बस की स्कूटी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी में पीछे बैठी महिला सलोचना देवी (51) निवासी भदरैणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही उसकी बेटी पूजा (25) घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ओवरटेक करने के चलते स्कूटी से टक्कर हुई, जिससे महिला का सिर बस के टायर के नीचे आ गया।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने चालक राजेश कुमार निवासी टंग के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

वहीं, शिमला के चौपाल उपमंडल से करीब पांच किलोमीटर दूर शिमला सड़क पर रिउणी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सोहन लाल (41) निवासी बहलावग, डाकघर बागडी, उप तहसील देहा अपनी आल्टो कार में चौपाल की ओर आ रहा था। इसके चलते बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे चालक के नियंत्रण खोने से रिउणी में कार खाई में गिर गई। 

हादसे में सोहन लाल की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार वेद प्रकाश (43) निवासी संधू, तहसील ठियोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चौपाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

तक का चौपाल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। तहसीलदार चौहान मनमोहन जिस्टू ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये व घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी। पुलिस थाना चौपाल के प्रभारी संदीप कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें