फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

Tue, 16 May 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात एक बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। हादसा हिमाचल के ऊना के अंब में हुआ।
विज्ञापन


यहां पुलिस थाना अंब के तहत कुठेड़ा खैरला में वाहन की टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अभिषेक पुत्र अशोक निवासी नैहरियां के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

इसे अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अभिषेक निवासी नैहरियां अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि अभिषेक के सिर के चीथड़े हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका से फरार हो गया। इस दौरान उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि एक बस के साथ बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई और घटना के बाद बस चालक मौका से फरार हो गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें