फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू और चक्कर में बस और ट्रक खराब, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की सड़कों पर खराब होने वाले वाहनों के कारण आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। बुधवार को टुटू और चक्कर में सेना के ट्रक और एचआरटीसी बस खराब होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन

पहला मामला टुटू का है। यहां सेना का ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा हो गया। इससे सड़क पर एक तरफ से आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित किया। इसके बाद ट्रक को हटवाकर मार्ग को पूरी तरह बहाल किया गया।
दूसरा मामला चक्कर के समीप प्रिंटिंग प्रेस के पास का है। यहां एचआरटीसी की बस में खराबी के कारण ये सड़क पर खड़ी हो गई। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही वनवे हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और कड़ी मशक्कत के बाद बस को हटवाकर मार्ग बहाल करवाया।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक शिमला चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों स्थानों पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें