फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में छिपाई थीं शिरगुल देव की मूर्तियां, इस सबूत से पकड़े गए चोर

Sun, 20 Aug 2017 11:12 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक शिरगुल महाराज मंदिर चौपाल से चुराई गईं करोड़ों की अष्टधातु की मूर्तियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मंदिर से चुराने के बाद मूर्तियों को पास के जंगल में छिपाकर रखा गया था। एसपी सौम्या सांबशिवन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।

शुक्रवार को चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में पुलिस को एक लाल रंग की गैंती के साथ रात के समय दो युवक नजर आए। सीसी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बाजार के दुकानदारों से पूछताछ की।

इसमें पता चला कि बाजार में रहने वाले नेपाली मूल के दो युवकों दिपेंद्र विश्वकर्मा पुत्र शेर विश्वकमा, छत्र बहादुर शाही पुत्र भद्र बहादुर शाही ने लोहे की गैंती खरीदी थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि ताला तोड़ने के लिए लोहे की गैंती का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


एएसपी कुलवंत सिंह, एसएचओ धर्मसिंह ठाकुर, एएसआई राम गोपाल सहित पुलिस कांस्टेबल और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पड़ताल शुरू की।

इसके पुलिस ने दोनों को चौपाल बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चुराने के बाद मूर्तियों को जंगल में छिपाकर रखा है।

साथ ही यह भी कहा कि उन्हें इस काम के लिए किसी अन्य व्यक्ति ने कुछ रुपये देने का वायदा किया है। कहा कि उन्होंने तीसरे व्यक्ति से एक महीने बाद कुछ पैसा देकर मूर्तियां यहां से उठाने को कहा है।

एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद कर ली हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरा चोर गिरोह सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें