फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट मेें आम आदमी को राहत : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एनडीए सरकार के पहले बजट पर कहा कि विपरीत अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद विकास केंद्रित और समेकित बजट पेश करके वित्त मंत्री ने शानदार काम किया है। बजट में एनडीए सरकार ने आम आदमी से लेकर किसान, मजदूर और उद्योगों, सभी की चिंता की है।
विज्ञापन


इनकम टैक्स की सीमा 2 लाख से 2.50 लाख करने, पीपीएफ की सीमा 1 से 1.50 लाख की गई है। आवास ऋण में ब्याज कटौती की सीमा 1.50 लाख से 2 लाख और 80 सी में ब्याज मुक्त सीमा में बढ़ोतरी करके वित्त मंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हिमाचल एजुकेशन हब बनेगा : सत्ती

भ्‍ााजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आम बजट को शानदार बताया है। कहा कि आईआईएम की घोषणा करके वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों का मन जीत लिया है।

इससे मैनेजमेंट की शिक्षा में नए आयाम स्थापित होंगे और हिमाचल शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर होगा। सत्ती ने कहा कि वित्त मंत्री ने विभिन्न वर्गों के लिए जिस तरह कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, उससे प्रदेश की जनता को फायदा पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें