नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एनडीए सरकार के पहले बजट पर कहा कि विपरीत अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद विकास केंद्रित और समेकित बजट पेश करके वित्त मंत्री ने शानदार काम किया है। बजट में एनडीए सरकार ने आम आदमी से लेकर किसान, मजदूर और उद्योगों, सभी की चिंता की है।
इनकम टैक्स की सीमा 2 लाख से 2.50 लाख करने, पीपीएफ की सीमा 1 से 1.50 लाख की गई है। आवास ऋण में ब्याज कटौती की सीमा 1.50 लाख से 2 लाख और 80 सी में ब्याज मुक्त सीमा में बढ़ोतरी करके वित्त मंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।