भारत-पाक में तनाव के बीच धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दलाईलामा की सुरक्षा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सामरिक एवं राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
पौंग बांध में भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ गुप्तचर विभाग को भी सक्रिय किया गया है।
कांगड़ा-चंबा के प्रवेश द्वारों में भी गश्त और चेकिंग को बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी नार्थ जोन डॉ. अतुल फुलझेले ने बताया कि प्रदेश में अलर्ट के चलते पुलिस पूरी तरह से चौकस है।
सामरिक व राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न प्रतिष्ठानों और प्रदेश में चल रहे पावर प्रोजेक्टों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इन स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।