देश की सबसे बड़ी दूर संचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे सस्ता 3जी डाटा टैरिफ जारी किया है।
बीएसएनएल के पोस्ट पेड उपभोक्ता के लिए 125 रुपये प्रति जीबी और प्री पेड उपभोक्ताओं के लिए 139 रुपये प्रति जीबी पैकेज जारी किए गए हैं।
बीएसएनएल का दावा है कि 3जी सेवा मुहैया करवाने वाली अन्य कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सबसे सस्ती सेवा उपलब्ध करवा रहा है।
फ्री लिमिट के बाद भी बीएसएनएल ने सबसे सस्ती दरों पर सेवा उपलब्ध करवाने का दावा किया है। बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि पोस्ट पेड उपभोक्ताओं से जहां अन्य कंपनियां 10 पैसे प्रति 10 केबी का टैरिफ वसूल रही हैं वहीं बीएसएनएल पूरे देश में निशुल्क डाटा रोमिंग के साथ 1 पैसे प्रति 10 केबी का टैरिफ वसूल रहा है।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष की अवधि के टैरिफ प्लान में 1251 रुपये में प्रतिमाह निशुल्क 750 एमबी, और 3299 के टैरिफ प्लान में प्रतिमाह 2.5 जीबी निशुल्क दिया जाएगा।