बीएसएनएल के सीटीओ स्थित मुख्य कार्यालय में बुधवार को तीज का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में नीना प्रकाश को तीज क्वीन और राखी सिंह को मिसेज टोटल मैचिंग चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीएसएनएल की सीजीएम रतनेश कुमार ने शिरकत की।
बीएसएनएल की जीएम सुमन गुप्ता और किरण सिंह ने रतनेश कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर तीज और सावन के गीत गाए गए और महिलाओं ने जम कर डांस किया।
कार्यक्रम का संचालन राखी सिंह ने किया। इस मौके पर कुसुम, रश्मि जोशी, प्रभात किरण, बिमला, जया और इंद्रा ठाकुर ने भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।