फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की छह फीट ऊंची दीवारें काट बीआरओ ने 13 दिन में बहाल किया मनाली-लेह मार्ग

Mon, 03 May 2021 11:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
बारालाचा दर्रा में ठंड से ट्रकों के इंजन जाम हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फ की छह फीट ऊंची दीवारें काटकर मनाली-लेह मार्ग सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 13 दिन में बहाल कर दिया। बारालाचा दर्रे में माइनस तापमान में यहां सड़क के दोनों तरफ फंसे ट्रक और छोटे वाहन जाम हो गए हैं। इन ट्रकों को निकालने का काम सोमवार सुबह से चल रहा है। ट्रकों के इंजन जाम होने से स्टार्ट नहीं हो रहे हैं।  ऐसे में मनाली से लेह जाने वाले अन्य वाहनों को एहतियातन दारचा में रोका गया है।

विज्ञापन


बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते 21 अप्रैल से बारालाचा दर्रा बंद होने से मनाली-लेह मार्ग ठप पड़ा था। जिस कारण मनाली से लेह को निकले करीब 40 वाहन फंस गए थे। ट्रक चालकों और अन्य लोगों को रेस्क्यू कर जिस्पा पहुंचाया गया। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग साफ कर दिया गया है। नौ वाहनों को यहां से निकाला गया है, लेकिन ट्रकों के इंजन ठंड से जाम हो गए और वे स्टार्ट नहीं हो रहे हैं। सुबह से ट्रक चालक ट्रकों को निकालने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें