फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल का जायजा लेने पहुंचे बीआरओ एडीजी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Wed, 16 Sep 2020 03:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग का जायजा लेते बीआरओ एडीजी अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सितंबर के आखिर में सामरिक महत्व की नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आने लगी है। ऐसे में टनल को पूरी तरह से तैयार करने के लिए बीआरओ रात दिन जुटा है। इन दिनों टनल के आधुनिकीकरण को लेकर स्थापित उपकरणों की टेस्टिंग का दौर चला हुआ है। इसके साथ टनल के अंदरूनी हिस्से की सफाई का काम भी अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


टनल के उद्घाटन की तिथि नजदीक आते ही बीआरओ ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को बीआरओ के एडीजी अनिल कुमार अटल टनल रोहतांग के निरीक्षण के लिए मनाली पहुंचे और दिनभर उन्होंने साउथ पोर्टल से लेकर नॉर्थ पोर्टल तक जायजा लिया। उन्होंने अभी तक हुए काम के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। देश को समर्पित होने के लिए अटल टनल रोहतांग चकाचक हो गई है।

पिछले दो माह से बीआरओ के बड़े अधिकारी लगातार टनल के निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले सप्ताह बीआरओ के डीजी हरपाल सिंह निरीक्षण कर चुके हैं। गौर रहे कि दस हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल भारतीय सेना के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व पांगी के लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी माह 29 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा टनल का उदघाटन किया जाना है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के साथ बीआरओ को अधिकारिक तौर पर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। रोहतांग टनल के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर केपी पुरूषोतमन ने कहा कि एडीजी अनिल कुमार ने टनल का दौरा कर तैयारियोंं का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें