फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रणनीतिक सोच पर एचपीयू में मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में स्टूडेंट्स फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमैनिटी (शोध) इकाई ने भारतीय रणनीतिक चिंतन पर केंद्रित विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें चाणक्य से मोदी की रणनीतिक सोच पर मंथन किया गया। एमबीए विभाग के सम्मेलन कक्ष में हुए इस कार्यक्रम में प्राचीन से आधुनिक दौर तक भारत की रणनीतिक सोच की निरंतरता पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में सीडीओई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर सकलानी ने भारतीय रणनीतिक संस्कृति के ऐतिहासिक आधार और उसके वर्तमान प्रभावों को स्पष्ट किया। डॉ. सकलानी ने प्राचीन ग्रंथों और वैश्विक रणनीतिक विचारों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें