समरहिल में रॉयल गुरखाधार को हराया
द परिवर्तन फाउंडेशन के सौजन्य से करवाया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। द परिवर्तन फाउंडेशन शिमला की ओर से समरहिल स्थित खेल मैदान में 8वें सैवी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रविवार को इसमें अंडर-18 के मुकाबले खेले गए। इस दौरान रॉयल गुरखाधार और बॉयज हॉस्टल रोहड़ू में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें रोहड़ू ने 2-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की 23 टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार से सीनियर टीम के मुकाबले शुरू होंगे। टूर्नामेंट के आयोजक आरुष वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2016 से आयोजित की जा रही है। यह टूर्नामेंट हिमाचल के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी स्व. स्वरित शर्मा (सैवी) के नाम पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के कार्य समिति के सदस्य तरसेम भारती और फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा पृथ्वी विक्रम सेन मौजूद रहे। इसके अलावा आयोजक समिति के सदस्य अमित शर्मा, आरुष वर्मा, सुक्ष्म भारद्वाज, रुबिल चौहान, आतिश, मनीष शर्मा, आर्यमन मौजूद रहे।