फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेत्तर में पानी के टैंक में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जीहण पंचायत के बड़ेत्तर गांव में एक 5 वर्षीय बालक के पानी के टैंक में डूबने से मौत
विज्ञापन

हो गई।
नौनिहाल की मौत से पंचायत में माहौल गमगीन हो गया है। सोमवार देर शाम बालक का शव घर के आंगन में बने पानी के टैंक से मिला है। पांच वर्षीय मासूम सोमवार शाम के समय अपने 3 वर्षीय छोटे भाई के साथ आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी की स्टोरेज के लिए घर के आंगन में बनाएं पानी के टैंक में गिर गया। आंगन में बने पानी के टैंक का ढक्कन अक्सर बंद रहता है। लेकिन सोमवार को इस टैंक का ढक्कन किसने खोला इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान 5 वर्षीय बच्चा गुम हो गया। जिसके बाद परिजनों की तरफ से उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। कुछ समय बाद बालक का शव पानी के टैंक में पाया गया है, जिसे लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें