फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शादी की चल रही थीं तैयारियों, युवक ने लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शनान में परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शनान क्षेत्र में युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह उस समय घटना का पता चला जब युवक ने कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं दिया। परिजन कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो युवक फंदे से लटका था। मृतक की पहचान विजय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक की कुछ दिनों में ही शादी होेेने वाली थी। इसको लेकर परिजन तैयारियां भी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा सामने आ गया, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह परिजनों ने विजय का कमरा कई बार खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। घर पर विजय की मां, भाई और बहन मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह से दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर सीलिंग के हुक से लगे फंदे से युवक लटका हुआ था। यह देखकर मां, भाई और बहनों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने फौरन मामले की सूचना ढली पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को आईजीएमसी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को छानबीन के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछली रात युवक अपने दोस्त के घर से ही खाना खाकर आया था और घर आने पर सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें